Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

UPI के जरिए टाटा पावर-DDL का बिजली बिल भरना बेहद आसान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
UPI के जरिए टाटा पावर-DDL का बिजली बिल भरना बेहद आसान
विज्ञापन
एबीएन नॉलेज डेस्क। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) हाल के वर्षों में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल पेमेंट मोड के रूप में उभरा है। यूपीआई की सुविधा आपको घर बैठे आसानी से मनी ट्रांसफर की सुविधा देती है। आप किसी भी यूपीआई ऐप के जरिए टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड यानी टाटा पावर-डीडीएल के बिजली बिल का पेमेंट कर सकते हैं। किसी भी UPI ऐप के जरिए टाटा पावर-डीडीएल का बिजली बिल चुकाने का प्रोसेस • सबसे पहले भीम, पेटीएम, फोनपे, अमेजॉन या कोई यूपीआई एप्लीकेशन को ओपन करें। • Send Money या Send Money To Anyone या Transfer Money आदि पर क्लिक करें। • इसके बाद UPI ID डालने का ऑप्शन दिखेगा। • अब UPI ID की जगह TPDDLY@yesbankltd डालें। इसे वैरिफाई करने पर आपका नाम नहीं दिखकर Tata Power Delhi Distribution Limited दिखेगा। ध्यान रखने की बात है कि TPDDLY और सीए नंबर के बीच कोई स्पेस नहीं होना चाहिए। • अब अमाउंट डालकर Proceed पर क्लिक करें। • अब यूपीआई ऐप में लिंक्ड बैंक अकाउंट के जरिए UPI PIN डालकर पेमेंट पूरा करें। कैसे काम करता है मनी ट्रांसफर का UPI सिस्टम यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो एक बैंक के अकाउंट से दूसरे बैंक के अकाउंट में पैसा तुरंत ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। खास बात है कि यूपीआई के जरिए रात या दिन कभी भी मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा का उपयोग करना काफी आसान है। इसके लिए आपके मोबाइल में पेटीएम, फोनपे, गूगलपे, भीम आदि कोई यूपीआई ऐप डाउनलोड करना होगा। आप अपने बैंक अकाउंट को यूपीआई ऐप से लिंक कर इस सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं। वहीं, अनेक बैंक अकाउंट को एक यूपीआई ऐप के जरिए संचालित कर सकते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,046