Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
ज्ञान विज्ञान

भारतीय नौसेना के मिसाइल का परीक्षण सफल, हवाई खतरा होगा बेअसर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारतीय नौसेना के मिसाइल का परीक्षण सफल, हवाई खतरा होगा बेअसर
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सर्फेस टू एयर मिसाइल मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ और नौसेना तथा उद्योग जगत को बधाई देते हुए कहा कि इससे नौसेना के युद्धपोतों की हवाई खतरों से निपटने में मारक क्षमता बढ़ेगी। यह परीक्षण शुक्रवार को नौसेना के युद्धपोत द्वारा ओडिशा स्थित चांदीपुर परीक्षण रेंज से किया गया। परीक्षण के दौरान हवा में तेज गति से आ रहे लक्ष्य पर निशाना साधा गया जो पूरी तरह सटीक रहा। डीआरडीओ और नौसेना के अधिकारी मिशन पर निरंतर नजर रखे हुए थे जिसने अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया।
विज्ञापन