Breaking
झारखंड

सरायकेला-खरसावां : तीन साल की बेटी के साथ महिला ने की आत्महत्या

सरायकेला-खरसावां : तीन साल की बेटी के साथ महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले में बृहस्पतिवार को एक महिला और उसकी तीन साल की एक बेटी एक पेड़ पर फांसी पर लटकी मिलीं। पुलिस ने बताया कि गुट्टुसाई गांव में दोनों ही सड़क किनारे नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटकी मिलीं। राजनगर थाने के प्रभारी अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय इस महिला को सुबह में अपने घर के समीप एक कुएं से पानी निकालते हुए देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह पता किया जाना बाकी है कि उनकी मौत के कारण क्या हैं, फिलहाल दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला-खरसावां अस्पताल ले जाये गये हैं। कुमार ने बताया कि महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है, जो शव मिलने के समय सो रहा था। उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि के लिए हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बाट जोह रहे हैं कि यह आत्महत्या थी या हत्या।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.