Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : सड़क दुर्घटना में रिकवरी एजेंट की मौत

रामगढ़ : सड़क दुर्घटना में रिकवरी एजेंट की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रामगढ़। झारखंड में रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र अंतर्गत केदला-रामगढ़ मार्ग पर सिरोमगढ़ा के समीप बुधवार को सड़क हादसे में एक रिकवरी एजेंट की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि बारात में शामिल होने के बाद एक ही परिवार के कुछ सदस्य अपने घर चाईबासा लौट रहे थे। इस दौरान सारुबेड़ा सिरोमगढ़ा छोटका पुलिया के समीप मुख्य सड़क पर बोलेरो ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में रिकवरी एजेंट को टक्कर मार दी। सूत्रों ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार गिरि के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.