Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

क्या टैटू बनवाने वाला कभी नहीं दे सकता है खून? जानें सटीक जवाब...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
क्या टैटू बनवाने वाला कभी नहीं दे सकता है खून? जानें सटीक जवाब...
विज्ञापन
एबीएन नॉलेज डेस्क। आजकल टैटू बनवाना एक नया फैशन बन गया है और काफी लोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवा रहे हैं। लेकिन, टैटू को लेकर कहा जाता है कि इसे बनवाने के कई तरह नुकसान होते हैं। इन नुकसान में नौकरी ना लगने के तर्क के साथ ये भी कहा जाता है कि टैटू बनवाने के बाद कोई व्यक्ति कभी भी ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है। इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स में और सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की जाती है कि जिस व्यक्ति ने अपने शरीर के किसी हिस्से में टैटू करवा रखा है तो वो जिंदगी भर ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है। हालांकि, डॉक्टर्स का इस मामले में कुछ और कहना है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर टैटू और ब्लड डोनेशन को लेकर जो जानकारी शेयर की जाती है, उसमें कितनी सच्चाई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर टैटू को लेकर कई गलत जानकारी दी जाती है तो जानते हैं ये तथ्य कितने सही है और इस पर डॉक्टर्स का क्या कहना है? क्या है इसका सच : डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा नहीं है कि एक बार टैटू करवाने के बाद व्यक्ति कभी भी खून डोनेट नहीं कर सकता है। टैटू करवाने के बाद भी एक व्यक्ति आसानी से ब्लड डोनेट कर सकता है। लेकिन, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर किसी ने हाल ही में टैटू करवाया है तो वो ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है। टैटू करवाने के करीब 6 महीने बाद तक कोई भी व्यक्ति ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है और इसके बाद डोनेट कर सकता है। इसके अलावा पीयरसिंग को लेकर भी कहा जाता है कि अगर किसी ने पीयरसिंग करवाई है तो वो व्यक्ति भी ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है। हालांकि, इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अगर किसी ने बॉडी पियरसिंग किसी हेल्थ प्रोफेशनल और पियरसिंग से होने वाली सूजन ठीक हो गई है, तो पियरसिंग करवाने के करीब 12 घंटे बाद भी ब्लड डोनेट किया जा सकता है। इसलिए अगर आप ब्लड डोनेट करना चाहते हैं तो पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें। क्या कहते हैं एक्सपर्ट : वहीं, इस पर एशियन हॉस्पिटल की एसोसिएट डायरेक्टर (लेबोरेट्री) डॉक्टर उमा रानी का कहना है, अगर किसी ने टैटू बनवाया है तो वो एक साल तक ब्लड डोनेट नहीं कर सकते हैं। टैटू को मल्टीपल पियरसिंग माना जाता है, इसलिए कुछ दिन का इंतजार करना आवश्यक है। इसके अलावा अगर शरीर में कोई छोटी सी भी सर्जरी हुई है तो ऐसी स्थिति में ब्लड डोनेट के लिए वैट करना होता है। इसके अलावा दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल की डॉक्टर विनीता का कहना है, अगर किसी व्यक्ति ने टैटू करवाया है तो 6 महीने तक ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है। दरअसल, टैटू में निडल से काफी पियरसिंग होती है और इससे काफी इंफेक्शन हो सकते हैं। ऐसे में उसके एचआईवी, हेपेटाइटस बी आदि हो सकते हैं और ये ट्रांसमिसबल होते हैं, इससे दूसरे मरीज के होने के कारण बढ़ जाते हैं। वहीं, अगर किसी ने हेल्थ एक्सपर्ट से पियरसिंग करवाया है तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर कहीं से भी पियरसिंग करवाई है तो इसके लिए वेट करना चाहिए। इसके साथ ही जिन लोगों के बुखार, जुकाम आदि है तो भी ब्लड डोनेट से बचना चाहिए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,850