Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

...तो क्या 26 मई से भारत में बंद हो जायेंगे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम

...तो क्या 26 मई से भारत में बंद हो जायेंगे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। इंडिया में काम कर रहीं सोशल मीडिया कंपनियां-फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम को आनेवाले समय में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने यहां काम कर रहीं सभी सोशल मीडिया कंपनियों को कुछ नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे। उसके लिए तीन महीने का वक्त भी दिया था। यह समय 26 मई को पूरा हो रहा है, फिर भी अभी तक किसी भी कंपनी ने इन नियमों पर ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या 26 मई के बाद भारत में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया कंपनियां बंद हो जाएंगी। नरेंदग मोदी नीत केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर 25 फरवरी 2021 को सभी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नए नियमों का पालन करने को तीन महीने का टाइम दिया गया था। ऐसी सभी कंपनियों को भारत में कंप्लायंस अधिकारी, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए कहा गया था और उन सभी का कार्यक्षेत्र भारत में होना जरूरी रखा गया था। शिकायत समाधान, आपत्तिजनक कंटेट की निगरानी, कंप्लायंस रिपोर्ट और आपत्तिजनक सामग्री को हटाना के नियम भी हैं। आदेश मे यह भी कहा गया था कि सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी वेबसाइट या मोबाइल एप पर फिजिकल कांटेक्स्ट पर्सन की जानकारी देनी होगी। अभी तक केवल कू नाम की कंपनी को छोड़ कर किसी अन्य कंपनी ने इनमें से किसी अधिकारी को अप्वाइंट नहीं किया है। गौरतलब है कि ये कंपनियां भारत में काम कर रही हैं, भारत से मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन दिशा-निदेर्शों के पालन के लिए मुख्य कार्यालय अमेरिका से हरी झंडी का इंतजार करती हैं। यह टेंटेंसी उचित नहीं है। किसी प्रकार की शिकायत करने पर कुछ ने कहा कि वे अमेरिका में अपने मुख्य कार्यालय से निदेर्शों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ट्विटर जैसी कंपनियां अपने खुद के फैक्ट चेकर रखती हैं, जिनकी न तो पहचान बताती है और न ही तरीका कि कैसे तथ्यों की जांच की जा रही है। अगर ये कंपनियां भारत सरकार के नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उनका इंटरमीडियरी स्टेटस छिन सकता है और वे भारत के मौजूदा कानूनों के तहत आपराधिक कार्रवाई के दायरे में आ सकती हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,477