Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

बालासोर : सतह से हवा में मारने वाली मिसाइल का परीक्षण सफल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बालासोर : सतह से हवा में मारने वाली मिसाइल का परीक्षण सफल
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने आज ओडिशा के बालासोर तट पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली (का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण बालासोर तट पर किया गया है। इसकी जानकारी DRDO के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि यह एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय सेना का हिस्सा है। अधिकारी ने कहा कि इस परीक्षण में मिसाइल ने काफी दूर से ही अपने टारगेट पर सीधा हमला कर दिया। इससे पहले, भारत ने 23 मार्च को सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। यह परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में किया गया था। रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इस मिसाइल ने सीधे अपने टारगेट को अचीव किया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने इस सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई भी दी थी। डिफेंस सेक्टर पर लगातार जोर दे रहा भारत : गौरतलब है कि भारत लगातार अपने डिफेंस बजट को बढ़ा रहा है। देश का फोकस डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भर बनने का है। इसलिए केंद्र सरकार भारत के डिफेंस इंपोर्ट (आयात) को घटाने और एक्सपोर्ट (निर्यात) को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले आठ सालों में भारत के हथियार निर्यात में 6 गुना उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष में भारत ने अब तक 11607 करोड़ रुपए के हथियार का निर्यात किया है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वित्त वर्ष 2014-15 में भारत ने 1941 करोड़ के हथियार का निर्यात किया था जो वित्त वर्ष 2021-22 में अब 11,607 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,916