Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारत ने किया सफल परीक्षण
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने बुधवार को सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण अंडमान और निकोबार में किया गया। रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्तारित दूरी की मिसाइल ने सटीकता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल किया। उन्होंने कहा कि एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई दी। वह परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अंडमान और निकोबार के द्वीप क्षेत्र में हैं। इससे पहले इसी महीने 13 मार्च को भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। दरअसल, भारत ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एक नया एयर लॉन्च संस्करण विकसित करने की फिराक में है, जो दुश्मन के ठिकानों पर अधिक से अधिक हमला करने में सक्षम होगा। इस मिसाइल से 800 किलोमीटर की दूरी तक हमला किया जा सकता है। इससे पहले Su-30MKI लड़ाकू विमान को लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्य को भेदने की क्षमता थी, जिसे बढ़ाकर 350-400 किया गया था। अब इसके 800 किमी वाले वेरिएंट पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,920