Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

लो बजट स्मार्टफोन:पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आईटेल विजन 2 लॉन्च, कीमत 7499 रुपए

लो बजट स्मार्टफोन:पंच-होल डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आईटेल विजन 2 लॉन्च, कीमत 7499 रुपए
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। चीनी कंपनी आईटेल ने भारतीय बाजार में लो बजट स्मार्टफोन आईटेल विजन 2 लॉन्च किया है। इस फोन की खास बात है कि इसमें पंच-होल डिस्प्ले के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि इससे 7 घंटे तक वीडियो, 35 घंटे तक म्यूजिक और 25 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं। अपने इस सेगमेंट में सस्ता स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के सिंगल ऑप्शन में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 7,499 रुपए है। फोन को ग्रेडेशन ग्रीन और डीप ब्लू कलर के दो ऑप्शन में खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन में 6.6-इंच HD+ IPS डॉट-इन डिस्प्ले दिया है। ये इन-सेल टेक्नोलॉजी और 2.5D कर्व्ड के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रेजोल्यूशन 1600X720 पिक्सल है। फोन की मोटाई 8.3mm है। स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड क्यू (गो एडिशन) पर रन करता है। इसमें 1.6 GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB रैम मिलेगा। फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 32GB है। इसमें ट्रिपर रियर कैमरा दिया है। 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक डेप्थ सेंसर दिया है। इसमें LED फ्लैश भी मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। बेहतर फोटोग्राफी के लिए बोकेह इफेक्ट, AI मोड, पोर्ट्रेट मोड, पैनो मोड, प्रो मोड, लो लाइट मोड और HDR मोड दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, VoWIFI दिया है। फोन में 4000mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इससे 7 घंटे तक वीडियो, 35 घंटे तक म्यूजिक और 25 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं। इसका स्टैंडबाईट टाइम 300 घंटे का है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेंगे। कंपनी फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,250