Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

जनवरी में 18.58 लाख भारतीय खातों को व्हाट्सऐप ने किया बैन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनवरी में 18.58 लाख भारतीय खातों को व्हाट्सऐप ने किया बैन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। व्हाट्सऐप ने जनवरी 2022 के दौरान 18.58 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है। कंपनी ने मंगलवार को जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कंपनी ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकने और उनका पता लगाने के लिए अपने शिकायत विभाग तथा अपने तंत्र के जरिए उपयोगकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की है। व्हाट्सऐप को 495 भारतीय खातों के खिलाफ शिकायतें मिलीं, जिसमे से 285 खातों को बंद करने की अपील की गई थी और उसमे से 24 को प्रतिबंधित कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार 18.58 लाख खातों में से ज्यादातर को कंपनी ने अपने संसाधनों के जरिये हानिकारक व्यवहार के आधार पर प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,440