Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

अब बिना इंटरनेट ऑपरेट कर सकेंगे जीमेल...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब बिना इंटरनेट ऑपरेट कर सकेंगे जीमेल...
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। आज के समय में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। वहीं इसमें गूगल की तमाम सुविधाएं लेने के लिए जीमेल आईडी की जरूरत होती है। ऐसे में जाहिर है आप भी जीमेल का इस्तेमाल जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीमेल को आप ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आप जरूरी डॉक्युमेंट्स भेजने, कोई मैसेज भेजने या फिर फाइल भेजने के लिए यूज करते है। मोबाइल में मौजूद अन्य एप की ही तरह इसे चलाने के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर चलाया जाता है, जिसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना इंटरनेट के भी जीमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ट्रिक की मदद से आपके कई काम आसान हो सकता है। तो आइए जानते इसके लिए आपको क्या करना होगा। अगर आप अपना जीमेल बिना इंटरनेट के भी चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इस ट्रिक की मदद से आप कोई ईमेल रिसीव कर सकते हैं, किसी भी मेल को पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप मेल सेंड भी कर सकते हैं। • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने डिवाइस में क्रोम 61 को डाउनलोड करना होगा। • इसके बाद जीमेल पर जाना है, यहां ऊपर दाईं तरफ बने सेटिंग्स के आइकन पर क्लिक करना है। • अब इसके ठीक नीचे आपको See All Settings पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपके सामने एक टैब खुल जाएगा। इसमें आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें सबसे लास्ट से दूसरा ऑप्शन Offline होगा। • यहां पर आपको Enable Offline के ऑप्शन पर टिक करना होगा। साथ ही इसको सेव करना न भूलें। ऐसा करने पर आपके जीमेल में ऑफलाइन फीचर्स एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद आप आसानी से ऑफलाइन मोड में भी मेल पढ़ सकेंगे, रिसीव कर सकेंगे। साथ ही मेल भेज भी सकेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,443