Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाई माइक्रोचिप, पहचानेगी शरीर में छिपे कोरोना के लक्षण

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बनाई माइक्रोचिप, पहचानेगी शरीर में छिपे कोरोना के लक्षण
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। अमेरिका के एक महामारी विशेषज्ञ ने दावा किया है कि अब कोरोना वायरस अंतिम महामारी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका में वैज्ञानिकों ने एक माइक्रोचिप तैयार की है जो शरीर में कोरोना वायरस के लक्षण को बहुत आसानी से पहचानेगी और बाद में खून से फिल्टर के जरिए निकाल भी देगी। इसे कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के बीच बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बता दें कि अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन में वैज्ञानिकों ने इस माइक्रोचिप और तकनीक को विकसित किया है। इस नई तकनीक को डिफेंस एडवांस रिसर्च प्रोजेक्ट एजेंसी (डीआरपीए) ने विकसित किया है। इस तकनीक को बनाने वाली टीम के मुख्य महामारी विशेषज्ञ रिटायर्ड कर्नल डॉक्टर मैट हैपबर्न ने दावा किया है कि अब कोविड-19 महामारी अंतिम महामारी होगी। अब हम भविष्य में किसी भी तरह के जैविक और रसायनिक हमले से बचाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। डॉक्टर हैपबर्न ने बताया कि इस माइक्रोचिप को शरीर के किसी भी हिस्से में त्वचा के नीचे लगाया जाएगा और यह चिप शरीर में हर तरह की रसायनिक प्रतिक्रिया को बताएगी। वहीं इन प्रतिक्रियाओं से यह पता चलेगा कि कोई भी व्यक्ति कितनी देर में संक्रमित होने वाला है। डॉ. हैपबर्न ने बताया कि इस माइक्रोचिप में एक जेल लगाया हुआ है जो टिश्यू की तरह लगता है। इसे इस तरह बनाया गया है कि यह खून की लगातार जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा। वहीं इसका रिजल्ट आपको तीन से पांच दिन में मिल जाएगा। डॉक्टर ने कहा कि इस चिप की मदद से जांच और रिजल्ट में ज्यादा समय नहीं लग रहा है, इसलिए वायरस को समय रहते खत्म किया जा सकता है। डॉक्टर ने जानकारी दी इसके लिए पेंटागन की एक सहयोगी पैथोलॉजी संस्था के सहयोग से खून की जांच के लिए डायलिसिस की तरह एक मशीन विकसित की गई। डॉ. हैपबर्न ने बताया कि एक सैन्यकर्मी पर इसका प्रयोग किया गया और उसके शरीर से वायरस को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया और अब वो स्वस्थ है। बता दें कि अमेरिकी फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इस मशीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,257