Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

5जी : वोडाफोन आइडिया ने किया "वीओएनआर" का सफल परीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
5जी : वोडाफोन आइडिया ने किया "वीओएनआर" का सफल परीक्षण
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने अपनी प्रौद्योगकी भागीदार नोकिया के साथ 5जी परीक्षण के दौरान "5जी वॉयस ओवर न्यू रेडियो" (वीओएनआर) क्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। कंपनी का 5जी परीक्षण गुजरात के गांधीनगर में जारी है। वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने नई क्षमता के बारे में कहा कि वीओएनआर समाधान की तैनाती से ग्राहक 5जी पर बातचीत के "हाई-डेफिनिशन" अनुभव के साथ-साथ कई उन्नत "वॉयस एप्लिकेशन" का उपयोग कर सकेंगे। कंपनी गांधीनगर, गुजरात और महाराष्ट्र के पुणे में सरकार से प्राप्त 5जी स्पेक्ट्रम का परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,045