Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
ज्ञान विज्ञान

पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुंचने वाला पहला यान बना वॉयजर 1

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुंचने वाला पहला यान बना वॉयजर 1
विज्ञापन

ऐतिहासिक : वॉयजर 1 ने अंतरिक्ष में बनाया नया कीर्तिमान,  

एबीएन नॉलेज डेस्क। नासा के वॉयजर 1 यान ने अंतरिक्ष में एक नया कीर्तिमान बनाया है। यह पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस की दूरी तक पहुंचने वाला पहला मानव निर्मित यान बन चुका है। यह यान लगातार अंतरतारकीय अंतरिक्ष में गहराई तक जा रहा है। 

करीब 49 साल पहले छोड़ा गया यह अंतरिक्ष यान 26 अरब किलोमीटर से अधिक की अविश्वसनीय दूरी तय कर चुका है। बुधवार को वॉयजर 1 ने महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। अब इसके रेडियो संकेत पृथ्वी तक पहुंचने में ठीक 24 घंटे लेंगे। प्रकाश की गति से यात्रा करते हुए यह एक प्रकाश-दिवस की दूरी है।  

क्या है एक प्रकाश-दिवस? 

प्रकाश एक सेकंड में करीब तीन लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है। 24 घंटे में प्रकाश जितनी दूरी तय करता है, उसे एक प्रकाश-दिन कहते हैं। वॉयजर 1 की इस दूरी का मतलब है कि धरती से भेजा गया रेडियो संदेश यान तक पहुंचने में करीब 24 घंटे लेगा। वहीं, उसका जवाब वापस आने में भी 24 घंटे लगेंगे। यानी संदेश भेजने और जवाब पाने में करीब दो दिन लगेंगे।  

यह यान आज भी अपने पुराने सिस्टम और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले पावर जनरेटर की मदद से काम कर रहा है और अंतरिक्ष से वैज्ञानिक आंकड़े भेज रहा है। वहीं, नासा को उम्मीद है कि वॉयजर 1 को एक पूर्ण प्रकाश-वर्ष तक पहुंचने में 18,000 साल लगेंगे। किसी अन्य तारे के करीब पहुंचने में इससे दोगुना समय लगेगा। परियोजना प्रबंधक सुजैन डोड वॉयजर 1 को पृथ्वी का दूत मानती हैं। डोड ने इसे एक राष्ट्रीय खजाना और वास्तव में असाधारण बताया। 

वॉयजर 1 और इसका जुड़वां वॉयजर 2 लगातार विज्ञान और इंजीनियरिंग डेटा भेज रहे हैं। ये 61,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंतरिक्ष में अलग-अलग बिंदुओं की ओर बढ़ रहे हैं। वॉयजर 2 को 1977 में वॉयजर 1 से दो सप्ताह पहले प्रक्षेपित किया गया था। हालांकि, वॉयजर 2 वर्ष 2035 तक एक प्रकाश-दिवस का निशान हासिल नहीं कर पायेगा। 

वॉयजर 1 ने 1979 और 1980 में बृहस्पति और शनि के पास से उड़ान भरी। इसके बाद यह सौर मंडल से बाहर निकल गया और वर्ष 2012 में अंतरतारकीय अंतरिक्ष में पहुंचा। वॉयजर यान लगभग हर दिन अपने अज्ञात वातावरण के बारे में जानकारी भेजते हैं। इसमें चुंबकीय क्षेत्र की शक्ति और दिशा, आसपास के दबाव, धूल और गांगेय ब्रह्मांडीय किरणें शामिल हैं। 

डोड के अनुसार, ये यान मौसम उपग्रहों की तरह कार्य करते हैं। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में उड़ान नियंत्रण टीम सप्ताह में एक बार कमांड भेजती है। सितंबर में, नियंत्रकों ने यान के लिए नवीनतम बिजली-बचत प्रयास पूरा किया। अक्तूबर में इससे संपर्क टूट गया था, जिसके कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन