स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2026
- गोस्सनर कॉलेज में छात्रों ने प्रस्तुत किये तकनीकी समाधान
- युवा देश के प्रमुख मानव संसाधन : प्रो इलानी पूर्ती
एबीएन नॉलेज डेस्क। गोस्सनर कॉलेज के BSC CA एवं IT विभाग में स्मार्ट इंडिया हैकाथन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि योगदा सत्संग महाविद्यालय के BSC CA विभाग के विभागध्यक्ष डॉ अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हैकाथन प्रतियोगिता सर्वप्रथम कनाडा में वर्ष 1999 में आयोजित हुई थी। भारत में स्मार्ट इंडिया हैकाथन की शुरुआत वर्ष 2017 में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं AICTE के संयुक्त तत्वावधान में हुई।
उन्होंने हैकाथन प्रतियोगिता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि हैकाथन एक राष्ट्रव्यापी इनोवेशन और प्रॉब्लम-सॉल्विंग प्रतियोगिता है, जिसमें छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जाता है, जहां वे विश्व की विभिन्न समस्याओं का तकनीक का इस्तेमाल कर सॉफ्टवेयर आधारित समाधान तैयार करते हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली हैकाथन प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र इंडस्ट्री विशेषज्ञों और सरकार के साथ जुड़कर समस्याओं पर संवाद कर सकते हैं। इससे देश में इनोवेशन की संस्कृति का विकास होता है और विकसित भारत 2045 के लक्ष्य को पूरा करने में छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
वहीं, कॉलेज की प्रो. इंचार्ज ईलानी पूर्ति ने कहा कि भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में छात्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हैकाथन प्रतियोगिता छात्रों को ऐसा मंच प्रदान करती है, जहां वे टीमवर्क और क्रिएटिविटी के माध्यम से विभिन्न समस्याओं के सॉफ्टवेयर आधारित समाधान तैयार कर सकते हैं। युवा देश के प्रमुख मानव संसाधन हैं।
प्रतियोगिता में BSC CA एवं IT विभाग केकॉर्डिनेटर डॉ वाई एन महतो , विभागध्यक्ष प्रो. रंजीत मिश्रा, प्रो. जय प्रकाश केशरी, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. प्रियंका टोप्पो, प्रो. ज्योति चौधरी, प्रो. अभिजीत कुमार, प्रो संतोष कुमार, डॉ. प्रशांत गौरव सहित BSC CA एवं IT विभाग के सभी छात्र मौजूद थे।
मंच संचालन इतिहास विभाग की अंबा श्री रमन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विभागध्यक्ष प्रो रंजीत मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में बिग बस्टर टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ वहीं कोड क्रॉफ्ट पैराडॉक्स को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।