Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

आखिर पंचक को क्यों माना जाता है अशुभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आखिर पंचक को क्यों माना जाता है अशुभ
विज्ञापन

जानें वार के अनुसार पंचक का फल और नाम  

एबीएन नॉलेज डेस्क। जब भी कोई शुभ कार्य किया जाता है, तो उसमें पंचक का विशेष ख्याल रखा जाता है। आखिर लोग पंचक को इतना अशुभ क्यों मानते हैं। आइये जानते हैं वार के अनुसार पंचक का क्या फल और नाम है। 

  1. रविवार (रोग पंचक): इस दिन शुरू होने से शारीरिक कष्ट, रोग और मानसिक तनाव का डर रहता है। 
  2. सोमवार (राज पंचक): इस दिन से शुरू होने वाला पंचक शुभ माना जाता है। इसमें सरकारी कार्य और संपत्ति से जुड़े काम पूरे होते हैं। 
  3. मंगलवार (अग्नि पंचक): इस दिन आग लगने का भय, दुर्घटना या कोर्ट-कचहरी के विवादों में नुकसान की संभावना रहती है। 
  4. बुधवार और गुरुवार: इन दोनों वारों से शुरू होने वाले पंचक में सामान्य नियम रहते हैं और विशेष कार्यों को छोड़कर बाकी काम किए जा सकते हैं। 
  5. शुक्रवार (चोर पंचक): इस दिन से शुरू होने पर धन की हानि, व्यापार में घाटा या चोरी का खतरा रहता है। 
  6. शनिवार (मृत्यु पंचक): इस दिन पंचक लगने से मृत्यु के समान कष्ट, बड़े हादसे या भारी नुकसान का योग बनता है। 

पंचक के दौरान क्या न करें 

  • लकड़ी या ईधन इकट्ठा करना: पंचक में लकड़ी खरीदना या घर में लाना मना है। 
  • निर्माण कार्य: घर की छत डलवाना या नई नींव रखना वर्जित माना गया है। 
  • यात्रा: दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,342