टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। विभाग द्वारा जारी की गयी गयी अधिसूचना (संख्या-2125 से 2134) के तहत, पूर्व में जारी अधिसूचना संख्या-2096 में हुई कई गंभीर टाइपिंग त्रुटियों को सुधारा गया है।
इस सुधार के तहत कई डीएसपी के पदस्थापन में बदलाव और संशोधन किया गया है ताकि अधिकारियों के नाम और उनकी पोस्टिंग को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके। उल्लेखनीय है कि सरकार ने बुधवार की दोपहर 201 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया था, जिसके बाद 201 की जगह 192 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ही मूवमेंट आॅडर निकला था।
पूर्व में जारी अधिसूचना के स्तंभ-4 में हुई टाइपिंग की गलतियों के कारण गृह विभाग ने निम्नलिखित छह अधिकारियों के नाम के आगे अंकित पदस्थापना को फिलहाल के लिए विलोपित कर दिया है।
विभाग ने पूर्व के आदेशों में नामों और क्रमांकों की गलतियों को दूर करते हुए निम्नलिखित नए निर्देश जारी किए हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse