सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम और अन्नपूर्णा महाप्रसाद से लोगों को मिल रहा सहारा

 

मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण 

1 वर्ष में आश्रम एवं मंदिर के अन्नपूर्णा महाप्रसाद मे करीब 1 लाख 72 हजार लोगों ने किया भोजन  

टीम एबीएन, रांची। जिले के पुंदाग स्थित परमहंस डा• संत शिरोमणी स्वामी सदानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के अंतर्गत कार्यरत सामाजिक संस्था श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम आज मानव सेवा, धर्म एवं करुणा का प्रेरणादायी केंद्र बन चुका है। 

ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) एवं श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर ने झारखंड में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में वर्तमान समय में लगभग 50 मंदबुद्धि, दिव्यांग एवं निराश्रित लोगों की सेवा की जा रही है। यहां रहने वाले सभी जरूरतमंदों को प्रतिदिन तीनों समय नि:शुल्क भोजन, वस्त्र, देखभाल एवं मानवीय सम्मान प्रदान किया जाता है। 

आश्रम में सेवा भावना के साथ उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जीवनयापन की समुचित व्यवस्था की गयी है। समाज के उपेक्षित एवं बेसहारा लोगों के लिए यह आश्रम किसी परिवार से कम नहीं है। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि विगत एक वर्ष में आश्रम में लगभग 72 हजार निराश्रितों एवं सेवादारों को भोजन कराया गया। यह सेवा कार्य निरंतर जारी है तथा प्रत्येक दिन सेवा, समर्पण एवं मानवता का संदेश दे रहा है। 

आश्रम में सेवा कार्य को ईश्वर भक्ति एवं मानव कल्याण का सर्वोत्तम माध्यम माना जाता है। वहीं श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया जाता है। इस महाप्रसाद में लगभग 2 हजार श्रद्धालु एवं जरूरतमंद लोग भोजन ग्रहण करते हैं। बीते एक वर्ष में करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद प्राप्त किया। 

इस प्रकार आश्रम एवं मंदिर दोनों स्थानों को मिलाकर लगभग 1 लाख 72 हजार लोगों को भोजन कराया गया, जो समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण है। 

इन सेवा कार्यों को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, निर्मल छावनिका, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, मधुसूदन जाजोदिया, मनीष सोनी, सुनील पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, पंडित अरविंद पांडे, अरविंद अग्रवाल, सुरेश भगत, ज्ञान प्रकाश शर्मा, विष्णु सोनी सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। ट्रस्ट द्वारा संचालित यह सेवा अभियान न केवल भूखों को भोजन उपलब्ध करा रहा है, बल्कि समाज में मानवता, करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का भी संदेश प्रसारित कर रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse