गंगा दशहरा को लेकर एसपी सादिक अनवर रिजवी को सौंपा निमंत्रण पत्र : राजेश महतो

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आगामी गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गंगा आरती आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने हेतु निमंत्रण पत्र सौंपा। 

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती में सपरिवार उपस्थित रहने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा एवं धार्मिक आयोजन की तैयारियों की भी जानकारी दी गयी।

इस दौरान बताया गया कि 26 मई मंगलवार को संध्या 7 बजे से शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कार्यक्रम महामंत्री सचिन साहू, कार्यक्रम प्रभारी अशोक कासकर, प्रसिद्ध व्यवसाय सह समाजसेवी राजेश महतो, कार्यक्रम संयोजक सतीश जायसवाल एवं कार्यक्रम संयोजक सत्यम कुमार सहित कई सदस्य शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse