Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

टाटा : खतरनाक संक्रमण से जू में 10 सफेद हिरणों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टाटा : खतरनाक संक्रमण से जू में 10 सफेद हिरणों की मौत
विज्ञापन

टाटा जू में खतरनाक संक्रमण से 10 सफेद हिरणों की मौत, जानें कैसे पालतू जानवरों में फैलता है यह रोग 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटा जू में संक्रमण सें 10 सफेद हिरण की मौत हो गयी है। घटना को देखते हुए पांच सफेद हिरण को क्वॉरेंटाइन किया गया है। टाटा जू में अन्य पालतू जानवरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। 

टाटा जू में तीन डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। डॉक्टरों ने कहा कि संक्रमण पालतू जानवरों में काफी तेजी से फैलता है। इस मौसम में पालतू जानवरों की ह्यूमैनिटी कम होने से मौत हुई है। 

हिरण की मौत के बाद शव को रांची और ओडिशा जू में जांच के लिए भेजा गया है। जानवरों की मौत के बाद टाटा जू हाई अलर्ट मोड पर है। टाटा जू के डायरेक्टर ने बताया कि संक्रमण कौवों और चील से फैलता है। 

टाटा जू की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक एक से छह दिसंबर के बीच 10 हिरण की मौत हुई है। जू में 18 कृष्ण मृग थे, जिसमें 10 की मौत होने के बाद केवल 8 बचे हैं।

विज्ञापन