Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

सात सितंबर को लगेगा साल 2025 का दूसरा ग्रहण

सात सितंबर को लगेगा साल 2025 का दूसरा ग्रहण
विज्ञापन
  • सितंबर में लगेगा 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण जानें, क्या ये भारत में दिखेगा ?

एबीएन नॉलेज डेस्क। पितृ पक्ष का आरंभ और साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को एक साथ लग रहे हैं। ये ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी व उत्तरी अमेरिका, यूरोप, न्यूजीलैंड, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। इसके साथ-साथ भारत में भी मान्य होगा। 

ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होने जा रहा है। ग्रहण के समय राहु और चंद्रमा से सप्तम भाव में सूर्य, केतु और बुध ग्रह विराजित रहेंगे। चंद्रमा से अष्टम भाव में मंगल, छठे में शुक्र, पंचम में बृहस्पति और दूसरे भाव में शनि मौजूद रहेंगे।

7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा। ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक का आरंभ 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से होगा, जो रात 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,507