- भारत के करोड़ों यूज़र्स हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी कर दी नई चेतावनी
एबीएन नॉलेज डेस्क। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि दुनिया भर में करीब 16 अरब से ज़्यादा पासवर्ड लीक हो चुके हैं।
इसे अब तक की सबसे बड़ी डेटा लीक घटनाओं में से एक माना जा रहा है और इसका असर भारत के करोड़ों इंटरनेट यूज़र्स पर पड़ सकता है खासकर उन पर जो Apple, Google, Facebook, Telegram, GitHub और VPN सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।
CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुए ये पासवर्ड करीब 30 से ज़्यादा डेटा डंप्स से जुटाए गए हैं जिनके मुख्य स्रोत हैं:
- इंफो-स्टीलर मालवेयर: यह यूज़र्स के कंप्यूटर या ब्राउज़र को संक्रमित करता है।
- गलत ढंग से कॉन्फ़िगर किए गए डेटाबेस: जैसे ओपन Elasticsearch सर्वर।
इस लीक में केवल पासवर्ड ही नहीं बल्कि निम्न जानकारियाँ भी शामिल हैं:
- यूज़रनेम और पासवर्ड
- सेशन कुकीज़
- ऑथेंटिकेशन टोकन
- अकाउंट से जुड़ी मेटाडेटा जानकारी
16 अरब से अधिक पासवर्ड लीक हो चुके हैं और यह घटना हर इंटरनेट यूज़र के लिए एक चेतावनी है। भले ही आपने अब तक कोई संदिग्ध गतिविधि न देखी हो लेकिन अपनी डिजिटल सुरक्षा को मज़बूत करना अब बेहद ज़रूरी है। अपने पासवर्ड बदलिए MFA चालू कीजिए और अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित कीजिए।