Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

अब बिना सिमकार्ड लें बीएसएनएल के 5जी सेवा का आनंद

अब बिना सिमकार्ड लें बीएसएनएल के 5जी सेवा का आनंद
विज्ञापन

बीएसएनएल ने लॉन्च की 5जी सेवा, बिना सिम चलेगा धड़ाधड़ इंटरनेट, जानें मंथली प्लान की कीमत? 

एबीएन नॉलेज डेस्क। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी खुशी दी है। लंबे इंतजार के बाद बीएसएनएल ने अपनी 5जी सेवा को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम रखा गया है क्वेंटम 5जी सर्विस या क्यू-5जी। फिलहाल इस नई फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) सेवा को चुनिंदा क्षेत्रों में पेश किया गया है। इस कदम से लाखों यूजर्स की परेशानियां कम होने वाली हैं। 

आइये जानते हैं कि किन लोगों को इसका फायदा मिलेगा और इसकी मासिक कीमत क्या रहेगी। बीएसएनएल ने लगभग एक सप्ताह पहले अपने ग्राहकों से 5जी सेवा के लिए नाम सुझाने का आग्रह किया था। अब क्वेंटम 5जी सर्विस के साथ कंपनी ने दावा किया है कि इससे यूजर्स को तेज डेटा कनेक्शन और बिना सिम के आपरेशन की सुविधा मिलेगी। हालांकि, अभी यह सेवा सॉफ्ट लॉन्च के दौर में है और इसका औपचारिक रूप से व्यावसायिक विस्तार अभी नहीं हुआ है। 

टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अब कुछ चुनिंदा सर्किल्स में अपनी क्वेंटम 5जी एफडब्ल्यूए सेवा को लॉन्च कर दिया है। यह सेवा मुख्य रूप से व्यावसायिक और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए डिजाइन की गयी है, इसलिए आम ग्राहक फिलहाल इसका लाभ नहीं उठा पायेंगे। कंपनी के अनुसार, यह देश की पहली ऐसी 5जी एफडब्ल्यूए सेवा है जिसमें न तो किसी तार की आवश्यकता है और न ही सिम कार्ड की। इसे पूरी तरह से देशी तकनीक के माध्यम से विकसित किया गया है और इसी तकनीक के आधार पर यह सेवा प्रदान की जायेगी। 

देश में नेटवर्क कवरेज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बीएसएनएल 1 लाख नये 4जी और 5जी मोबाइल टावर लगाने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना को जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने पिछले वर्ष भी इतनी ही संख्या में टावर लगाने का संकल्प लिया था, जिसमें अब तक 70,000 से अधिक टावर सक्रिय हो चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,076