Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

NASA के Curiosity रोवर ने मंगल से भेजी सेल्फी, दिखा लाल ग्रह का चट्टानी नजारा

NASA के Curiosity रोवर ने मंगल से भेजी सेल्फी, दिखा लाल ग्रह का चट्टानी नजारा
विज्ञापन
NASA के Curiosity रोवर ने मार्च की शुरुआत से मंगल ग्रह पर एक चट्टान पर काम करना शुरू कर दिया है। इसे Mont Mercou नाम दिया गया है। 6 मीटर ऊंची चट्टान की तस्वीर रोवर ने एक सेल्फी में ली है। सेल्फी में रोवर चट्टान के सामने दिख रहा है और एक सैंपल चट्टान Nontron पर नया ड्रिल का छेद भी दिख रहा है। यह रोवर का 30वां सैंपल है। यह सेल्फी 60 तस्वीरों से बनी है जिन्हें मार्स हैंड लेंस इमेजर (MAHLI) ने लिया है। यह रोवर के रोबॉटिक आर्म पर लगा है। इन तस्वीरों को मास्टकैम से ली गईं 11 तस्वीरों के साथ मिलाया गया। इससे पहले रोवर के मास्टकैम ने कुछ पैनोरमा तस्वीरें भी ली थीं। Curiosity ने सैंपल को लेने के बाद पाउडर में तब्दील किया और सुरक्षित रख लिया। कुछ दिन पहले Curiosity ने मंगल के बादलों का वीडियो भेजा था। ये नजारे उसके ऊपर लगे कैमरों में कैद हुए थे। आठ नई तस्वीरों में नैविगेशन कैमरे की नजर से पांच मिनट के नजारे देखे गए। ये धरती के बादलों की तरह ही चलते हुए दिखे। इन्हें उत्तर कैरोलीना स्टेट यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट पॉल ब्राइर्न ने शेयर किया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,980