Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यहूदियों के लिए बना कोकाकोला!

कहीं आप भी तो नहीं पी रहे यहूदियों के लिए बना कोकाकोला!
विज्ञापन

कोकाकोला की येलो ढक्कन वाली बॉटल को लेकर सामने आयी चौंका देने वाली बात

एबीएन नॉलेज डेस्क। अगर आप भी कोका-कोला पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। दरअसल, कोका कोला के यैलो ढक्कन वाली बोतल को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। जी हां, कोका कोला कंपनी यहूदी धर्म से जुड़े लोगों के लिए अलग से ड्रिंक बनाती है। इस खास बोतल के ढक्कन का रंग लाल की बजाए पीला होता है। 

जानकारी के अनुसार यहूदी धर्म में कड़े नियम होते हैं, ऐसे में नियमों का सम्मान करते हुए कोका-कोला पासओवर के लिए अपनी ड्रिंक का कॉर्न फ्री वर्जन बनाती है। इसकी पहचान आसानी से हो सके तो  चमकीले पीले रंग के ढक्कन से इन बोतलों को सील किया जाता है। 

लाल ढक्कन वाली कोका-कोला की बोतल में हाई-फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है जबकि पीले ढक्कन वाली बोतल में  गन्ने की शुगर मिलाई जाती है। ऐसे में  यहूदी धर्म से जुड़े ग्राहक अपने धार्मिक नियमों का पालन करते हुए छुट्टी के दौरान कोका-कोला का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,910