Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

आईआईआईटी रांची का लिंक हैक, जानें कब...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईआईआईटी रांची का लिंक हैक, जानें कब...
विज्ञापन

आईआईआईटी रांची में भाषण के दौरान किसी अज्ञात ने हैक किया लिंक, प्रसारित की अश्लील सामग्री 

टीम एबीएन, रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने आरोप लगाया कि आईआईआईटी रांची के छात्रों को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते समय किसी ने उनके लिंक को हैक किया और अश्लील सामग्री प्रसारित करना शुरू कर दिया, जिसके कारण आयोजकों को इसे बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

सैम के साथ संवाद: उथल-पुथल के दौर में गांधी की प्रासंगिकता विषय पर आॅनलाइन चर्चा के दौरान पित्रोदा ने यह दावा किया। इस चर्चा को उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया गया था।  पित्रोदा ने कहा, हाल ही में मैं आईआईटी रांची के करीब 100 छात्रों से (आनलाइन) बात कर रहा था। 

अचानक किसी ने इसे हैक कर दिया और अश्लील सामग्री दिखाना शुरू कर दिया। हमारे पास इसे बंद करने के लिए अलावा कोई विकल्प नहीं था। कांग्रेस नेता ने टिप्पणी की, अब क्या यह लोकतंत्र है? क्या यह उचित है? वीडियो में पित्रोदा ने गलती से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) रांची को आईआईटी रांची कह दिया। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह घटना बताती है कि शिक्षण संस्थान अब अपने लोकतांत्रिक और स्वतंत्र चरित्र खोते जाते हैं। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं अकादमिक चचार्ओं की अखंडता और विचारों के स्वतंत्र आदान-प्रदान को कमजोर करती हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,671