Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

2025 में लगेंगे कुल चार ग्रहण, पर भारत में सिर्फ एक ही दिखेगा, जानें कब

2025 में लगेंगे कुल चार ग्रहण, पर भारत में सिर्फ एक ही दिखेगा, जानें कब
विज्ञापन
  • इस साल लगने वाले हैं 4 ग्रहण, भारत में आयेगा नजर आयेगा सिर्फ यह 1 ग्रहण

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है, जिसका धार्मिक दृष्टि से भी खास महत्व होता है। अक्सर लोगों को चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

साल 2025 में चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से दो सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्र ग्रहण। हालांकि, इन चारों ग्रहण में से सिर्फ एक ही भारत में दिखाई देगा। आइये जानते हैं कि साल 2025 में चारों ग्रहण कब कब लगेंगे और वह कौन सा ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा।

पहला चंद्र ग्रहण 2025 – भारत में नहीं आयेगा नजर

साल का पहला ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और ग्रहण 14 मार्च को भारतीय समयानुसार दिन में लगेगा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिमी अफ्रीका और उत्तरी और दक्षिणी अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा।

पहला सूर्य ग्रहण 2025 – भारत में नहीं आयेगा नजर

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। यह ग्रहण 29 मार्च को लगने वाला है लेकिन इसे भी आप भारत में नहीं देख पायेंगे। यह सूर्य ग्रहण सिर्फ उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप और उत्तर-पश्चिमी रूस में दिखेगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण 2025 – भारत में आएयेगा नजर

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण सितंबर में दिखेगा जो कि पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसका दीदार आप भारत में कर सकते हैं. पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया के अन्य देशों के साथ-साथ यूरोप, अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर में भी नजर आयेगा।

यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक 7 सितंबर को रात 8:58 मिनट से लेकर 8 सितंबर रात 2:25 बजे तक चलेगा. इस दौरान चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जायेगा।

आखिरी सूर्य ग्रहण 2025 – भारत में नहीं आयेगा नजर

वहीं, साल का आखिरी ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा जो कि 21-22 सितंबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा, लेकिन यह भी भारत में नजर नहीं आयेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया और पश्चिमी अंटार्कटिका में देखा जा सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,380