Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

60 हजार साल बाद 13 को दिखेंगे दो सूरज, जानें क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
60 हजार साल बाद 13 को दिखेंगे दो सूरज, जानें क्यों...
विज्ञापन

एबीएन नॉलेज डेस्क। अगर आप भी स्पेस और साइंस से जुड़ी चीजों में दिलचस्पी रखते हैं तो 13 जनवरी की तारीख को नोट कर लीजिये। इस दिन कुछ ऐसा होने वाला है जो आज से एक लाख 60 हजार साल पहले आखिरी बार देखने को मिला था। जी हां, इस दिन एक नहीं बल्कि दो सूरज सुबह-सुबह देखने को मिलेंगे। सूरज निकलने से करीब आधे घंटे पहले ही पूर्व की दिशा में एक तेज रौशनी नजर आयेगी। 

यह रौशनी सूरज की नहीं बल्कि धूमकेतु जी-3 एटलस की होगी। वैज्ञानिक दावा कर रहे हैं कि यह पृथ्वी से अबतक नजर आये धुमकेतुओं में से सबसे ज्यादा चमकदार हो सकता है। यह बेहद चमकदार धूमकेतु पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है। इसे रात के अंधेरे में अपनी आंखों से भी देखा जा सकता है। 13 जनवरी की सुबह सूरज निकलने से करीब 35 मिनट पहले इसे देखा जा सकेगा। 

दावा किया जा रहा है कि यह लगभग पिछले दो दशकों में देखा गया अबतक का सबसे चमकीला धूमकेतु हो सकता है। चिली में एटलस सर्वे ने पांच जनवरी को रिसर्च के दौरान इसे खोजा। बताया गया कि धूमकेतु जी-3 एटलस शुरू में धुंधला दिख रहा था। इसके बारे में पता लगाना मुश्किल था। यह धूमकेतु अपना एक चक्कर पूरा करने में 1,60,000 वर्ष का वक्त लेता है। 

शुक्र-बृहस्पति से भी ज्यादा चमकेगा धूमकेतु 

यह किसी भी व्यक्ति के जीवन में एक बार देखा जाने वाला पल है। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि यह धूमकेतु शुक्र और बृहस्पति ग्रह की चमक को मात देने की क्षमता रखता है। धूमकेतु 13 जनवरी को सूर्य के सबसे करीब होगा। तब उसकी दूरी सूर्य से 8.7 मिलियन मील की होगी।

वैज्ञानिकों के मुताबिक जी-3 एटलस दो जनवरी को नाटकीय तरीके से तेजी से चमका। धूमकेतु पर हुए तेज विस्फोट के बाद अचानक उसकी चमक बढ़ गयी, जिसके बाद वो उनकी नजर में आया। इसे लेकर वैज्ञानिकों की दिलचस्पी भी काफी ज्यादा बढ़ गयी है। 

सूरज के ठीक ऊपर होगा धूमकेतु 

वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 जनवरी को धूमकेतु सूर्योदय से लगभग 35 मिनट पहले उगेगा। इसकी लोकेशन सूर्य के ठीक ऊपर होगा। लोगों को यह सलाह दी गई है कि वो इस दुर्लभ धूमकेतु की एक झलक पाने और इसे अच्छे से स्कैन करने के लिए दूरबीन का उपयोग जरूर करें। 

हालांकि साथ ही यह भी कहा गया कि सूर्य से इसकी नजदीकी के कारण लोगों को इसे देखने में मुश्किल भी हो सकती है। एक बार सूरज तेजी से चमकने लगेगा तो धूमकेतु नजर आना बंद हो जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,892