- अंतरिक्ष की दुनिया में होने जा रहा बड़ा चमत्कार
एबीएन नॉलेज डेस्क। अंतरिक्ष की दुनिया में एक अद्भुत घटना होने जा रही है। कल 29 सितंबर की रात को, लोग आकाश में दो चांद देख पाएंगे, जो एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है। यह दूसरा चांद दरअसल एक विशालकाय एस्ट्रॉयड है।
जिसे 2024 पीटी5 कहा जाता है। यह एस्ट्रॉयड धरती की परिक्रमा कर रहा है और 25 नवंबर तक यह नजदीक रहेगा। इसके बाद यह सूर्य की कक्षा में चला जायेगा। दूसरे चांद को मिनी मून कहा जा रहा है। आइये इस एस्ट्रॉयड और इसके विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह खगोलीय घटना खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए एक चमत्कार के समान है। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के वैज्ञानिक इस पर निगरानी रखे हुए हैं। हालांकि, मिनी मून को नंगी आंखों से देख पाना संभव नहीं होगा। इसे देखने के लिए विशेष टेलीस्कोप की आवश्यकता होगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मिनी मून का महाभारत से एक खास कनेक्शन है। स्पेन के यूनिवर्सिडैड कॉम्प्लूटेंस डी मैड्रिड के शोधकतार्ओं ने बताया है कि इस मिनी मून की विशेषताएँ अर्जुन एस्ट्रॉयड बेल्ट से मिलती हैं, जिसे महाभारत के प्रमुख किरदार अर्जुन के नाम पर रखा गया है। यह नाम अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा मान्यता प्राप्त है।