नई दिल्ली। Realme की तरफ से एक खास स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है। Realme GT 2 सीरीज के कैमरे डिटेल की ऑफिशियल जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक अपकमिंग रियलमी जीटी 2 सीरीज के स्मार्टफोन कई कमाल की खूबियों से लैस होगा। जो किसी अन्य स्मार्टफोन में नहीं देखने को मिलेंगी। Realme GT 2 सीरीज को कब लॉन्च किया जाएगा? इस बारे में Realme कंपनी की तरफ से कोई खुलासा नहीं किया है।
150 डिग्री अल्ट्रा-वाइड कैमरे का मिलेगा सपोर्ट : कंपनी की मानें, तो Realme GT 2 सीरीज के स्मार्टफोन में दुनिया का पहला 150 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। यह पहले के 120 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल के मुकाबले ज्यादा डिटेल कैप्चर करेगा। साथ ही यह दुनिया का पहला फिशआई (FishEye) मोड वाला स्मार्टफोन होगा। यह कंपनी का अब तक का सबसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। जिसे जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। Realme GT 2 सीरीज के स्मार्टफोन में इंप्रूव सिग्नल स्ट्रेंग्थ मिलेगी, जिससे किसी भी एरिया में कनेक्टिविटी से समझौता नहीं करना पडे़गा। Realme GT 2 सीरीज टेंपेरचर कंट्रोल के साथ आएगा। फोन में बैटरी लाइफ को इंप्रूव किया जा सकेगा। फोन एंटीना Array Matrix System के साथ आएगा। इसमें अल्ट्रा-वाइड बैंड हाइपर स्मार्ट एंटीना स्विचंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है साथ ही वाई-फाई इन्हैंस सपोर्ट दिया गया है। फोन में 360 डिग्री NFC सपोर्ट मिलेगा। Realme GT 2 Pro दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें दो सेलुलर एंटीना को NFC सिग्नल ट्रांसरिसीवर फंक्शन के साथ पेश किया जाएगा। इससे सेंसिंग एरिया 500 फीसदी बढ़ जाएगा। साथ सेंसिंग दूरी में 20 फीसदी का इजाफा होगा। Realme GT 2 Pro में एक एंटीना Array Matrix System का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें तीन तरह की टेक्नोलॉजी मिलेंगी। इसमें पहले अल्ट्रा-वाइड बैंड एटीना स्विचिंग टेक्नोलॉजी (hyperSmart), एक वाई-फाई इन्हैंसर और 360Ao नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (NFC) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा।