Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम डाउन होने से उपभोक्ता परेशान

व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम डाउन होने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
  • देश-दुनिया में व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम हुआ डाउन, काफी देर तक परेशान रहे यूजर्स

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोशल मीडिया यूजर्स को अचानक उस समय झटका लग गया जब देश और दुनिया में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन हो गया। जिसकी वजह से यूजर्स को मैसेज भेजने और प्राप्त करने में परेशानी उठानी पड़ी। खबरों की मानें तो करीब आधे घंटे वॉट्सएप सेवाएं बाधित रही। सर्वर डाउन होने की वजह से दुनिया भर के करोड़ों यूजर्स को मैसेज भेजने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बताते चलें कि पिछले ही महीने फेसबुक, इंस्टाग्राम डाउन हो गया था। ऐप डाउन होने के तुरंत बाद एक्स पर #व्हाट्सएप्प डाउन और #इंस्टाग्राम डाउन ट्रेंड करने लगे। व्हाट्सऐप बुधवार को रात करीब 11:45 बजे बड़े पैमाने पर बंद हो गया। इससे दुनिया भर में यूजर्स प्रभावित हुए। 

ऐप या उसके वेब वर्जन को खोलने की कोशिश करने वालों को एक एरर मैसेज मिला जिसमें कहा गया था कि सेवा अनुपलब्ध है। 
एक्स सहित विभिन्न सोशल मीडिया पर, उपयोगकर्ताओं ने मैसेजिंग एप्लिकेशन पर साथ आने वाली समस्याओं के बारे में पोस्ट किया। वेबसाइट मॉनिटरिंग सेवा डाउनडिटेक्टर ने इस दौरान व्हाट्सऐप कनेक्टिविटी को लेकर समस्याओं में वृद्धि दर्ज की। 

5 फरवरी को भी हुआ था फेसबुक और इंस्टाग्राम सर्वर डाउन

बीते महीने यानी 5 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम सर्वर अचानक से डाउन हो गया था। ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम और फेसबुक नहीं चला पा रहे थे। कुछ यूजर्स फेसबुक से अचानक साइन आउट हो गये थे। इस आउटेज का असर इंस्टाग्राम के साथ-साथ मैसेंजर पर भी पड़ रहा था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,762