Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

जानें क्या है अंडरवाटर मेट्रो

जानें क्या है अंडरवाटर मेट्रो
विज्ञापन

इसका निर्माण कब शुरू हुआ और खासियत क्या है? तस्वीरों से जानिये

एबीएन सेट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम ने राजधानी कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने दौरे में पीएम मोदी ने छह नयी मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी। इसमें भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल परियोजना भी शामिल है।  

आइये तस्वीरों में जानते हैं कोलकाता में शुरू की गयी अंडरवॉटर मेट्रो रेल परियोजना क्या है? इसका निर्माण कब शुरू हुआ था? परियोजना कहां से कहां तक के लिए है? इसकी खासियत क्या है?  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखायी गयी। यह परियोजना हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच चालू हुई है।  

इसके साथ भारत में नदी के नीचे पहली सुरंग भी यातायात के लिए खुल जाएगी। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने अंडरवॉटर मेट्रो रेल की सवारी भी की। अंडरवाटर मेट्रो रेल ईस्ट-वेस्ट मेट्रो गलियारा का हिस्सा है। कोलकोता में इस गलियारे का काम 2009 में शुरू हुआ। मार्च 2024 में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल सेवा शुरू हो गई। 

अंडरवाटर मेट्रो में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। टिकट के दाम 5 रुपये से लेकर 50 रुपये तक होंगे।ईस्ट-वेस्ट मेट्रो गलियारा परियोजना के तहत हुगली नदी के नीचे हावड़ा मैदान मेट्रो स्टेशन बना है। स्टेशन सतह से 33 मीटर नीचे बना हावड़ा मैदान भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,750