Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

होली पर चन्द्र ग्रहण का साया, पर भारत में नहीं दिखेगा

होली पर चन्द्र ग्रहण का साया, पर भारत में नहीं दिखेगा
विज्ञापन
  • अबकी होली पर चंद्र ग्रहण; क्या सूतक के कारण सुबह नहीं खेला जायेगा रंग? 

एबीएन नॉलेज डेस्क। हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इसके अगले दिन होली का त्योहार होता है। 

साल 2024 में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जायेगा। लेकिन, इस बार की होली कुछ खास है। होली के दिन ही 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जिसका प्रभाव पर्व पर नजर आने वाला है।

हिंदी पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 25 मार्च 2024 सोमवार को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। लेकिन, इसका प्रभाव 12 राशि के ऊपर जरूर अवश्य पड़ेगा।

यह राशि रहे सावधान

होली के दिन चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है। इस राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। इसके चलते कन्या राशि को चंद्र ग्रहण के दिन संभल कर रहने की जरूरत है।।चोट-चपेट की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जायेंगी और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

भारत में दिखाई नहीं देगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक मान्य नहीं होने से इसका प्रभाव होली के त्योहार पर नहीं पड़ेगा, इसलिए आप बिना किसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं। हालांकि, राशि अनुसार इसका प्रभाव मान्य होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,403