Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

अमेरिका और खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा लोग सर्च कर रहे अयोध्या राम मंदिर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमेरिका और खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा लोग सर्च कर रहे अयोध्या राम मंदिर
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर ने धार्मिक पर्यटन के लिए खींचा पूरी दुनिया का ध्यान

एबीएन सोशल डेस्क। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं और इसकी गूंज विदेशों तक पहुंच गयी है। देशवासियों की नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर 22 जनवरी को होने वाले वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह पर टिकी हैं। यही वजह है कि #अयोध्या राम मंदिर ट्रैंड कर रहा  है। राम मंदिर ने धार्मिक पर्यट को नया आयाम दे दिया है। 

धार्मिक स्थलों के बारे में जानने के इच्छुक दुनिया भर के लोगों में राम मंदिर को लेकर अलग के्रज है और अयोध्या राम मंदिर को सर्च करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के फैसले के बाद से तो यहां के बारे में जानने वालों की संख्या आसमान छू गयी। 

30 दिसंबर को राम मंदिर किया गया सबसे अधिक सर्च 

राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि के आ जाने के अयोध्या के बारे में सर्च करने वालों की संख्या 1806 फीसदी बढ़ी थी। अयोध्या के बारे में सबसे ज्यादा सर्च 30 दिसंबर को की गयी। इस दिन अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था और साथ ही अयोध्या के पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 नयी नवेली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी थी। 

आनलाइन ट्रेवल प्लेटफॉर्म मेक माय ट्रिप के अनुसार, पिछले दो साल में धार्मिक जगहों के बारे में सर्च करने वालों की संख्या लगभग 97 फीसदी बढ़ गयी है। साल 2021 से 2023 के बीच लोग यात्राओं के लिए धार्मिक स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनमें भी आकर्षण का केंद्र अयोध्या और वहां बन रहा राम मंदिर है।

अमेरिका और खाड़ी देशों से सर्चिंग बढ़ी 

मेक माय ट्रिप के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल अयोध्या के बारे में लोग सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। यह आंकड़ा 585 फीसदी तक बढ़ चुका है।  कंपनी के अनुसार, अमेरिका से 22.5 फीसदी और खाड़ी देशों से 22.2 फीसदी सर्च इस बारे में की गयी। इसके अलावा कनाडा, नेपाल और आस्ट्रेलिया के लोग भी अयोध्या और राम मंदिर के बारे में जानना चाह रहे हैं। 

कंपनी के आनलाइन आंकड़ों  के मुताबिक लोगों में धार्मिक यात्राएं करने की रुचि तेजी से बढ़ी है। पिछले 2 सालों में लोगों की प्राथमिकताएं तेजी से बदली हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से यह सोच और ज्यादा मजबूत होती जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,879