Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

जानें कल लगने वाली चंद्र ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें कल लगने वाली चंद्र ग्रहण का विभिन्न राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन

एबीएन नॉलेज डेस्क। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कल यानी 28 अक्‍टूबर को शरद पूर्णिमा की रात में लग रहा है। 28-29 अक्‍टूबर की मध्‍यरात्रि को लग रहा यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर आयेगा और इसका प्रभाव भी लोगों के जीवन पर पड़ेगा। 6 राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ फल दे सकता है। लिहाजा इन राशि वालों को संभलकर रहना चाहिए।

मेष

मेष राशि को बेवजह के तनाव, धन खर्च, हानि का सामना करना पड़ सकता है। सेहत बिगड़ सकती है या दुर्घटना हो सकती है। कोई झूठा आरोप लग सकता है या भाई से विवाद हे सकता है। आप पछतावे में रहेंगे।चंद्र ग्रहण के दौरान और उसके बाद भी संभलकर रहें।

कर्क

कर्क राशि को कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन पर चंद्र ग्रहण का नकारात्‍मक असर रहेगा। कोई दुर्घटना हो सकती है या विवाद में फंस सकते हैं। बेहतर होगा कि इस समय किसी कानूनी विवाद से बचें। खरीदारी पर काबू रखें।

सिंह

सिंह राशि को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सिंह राशि के जातकों की मान हानि करवा सकता है। आप खुद को अपनी ही नजरों में गिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। अतीत के मामले आपकी प्रतिष्‍ठा को नुकसान पहुंचायेंगे। बनते काम बिगड़ने लगेंगे। विशेष तौर पर नौकरी करने वालों के लिए यह समय परेशानी बढ़ाने वाला है।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।वरना कोई बड़ा संकट झेलना पड़ सकता है। आप चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद तक अधिक गहराई वाले जल स्थान पर जाने से बचें। वाहन संभल कर चलायें अनावश्यक दुश्चिंताओं को अपने ऊपर हावी न होने दें और सकारात्‍मक रहने की कोशिश करें।

मकर

मकर राशि के जातकों को यह चंद्र ग्रहण तनाव दे सकता है। आपका मन उदास रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्‍ते में उथल पुथल रह सकती है। कोई समस्‍या हो तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। अग्नि, बिजली व गहरे जल स्थान से माता को दूर रखें।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण धन हानि करवा सकता है। जमापूंजी खर्च हो सकती है। घर में विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर नुकसान झेलना पड़ सकता है।अनावश्यक भागदौड़ और चिंता रहेगी। व्यापार में गुप्त शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। अनजान व्यक्ति से मित्रता न करें।

(नोट : यहां दी गयी जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एबीएन न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,281