Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

एयरटेल एक्सट्रीम प्ले की पेड-सब्सक्राइबर्स की संख्या 5 मिलियन के पार पहुंची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एयरटेल एक्सट्रीम प्ले की पेड-सब्सक्राइबर्स की संख्या 5 मिलियन के पार पहुंची
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक, भारती एयरटेल (एयरटेल) की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले के पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या अक्टूबर महीने में पांच मिलियन (50 लाख) के आंकड़े को पार कर गयी है। 

इसके साथ ही यह देश में अभी भी सबसे तेजी से बढ़ रहा ओटीटी एग्रीगेटर  बना हुआ है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। एयरटेल एक्सट्रीम प्ले एक सिंगल ऐप पर संग्रहित ओटीटी कंटेंट का भारत का सबसे बड़ा संकलन प्रदान करता है। 

इसके ग्राहकों को सोनी लिव, लायंसगेट प्ले, चौपाल, होईचोई, फैनकोड, मनोरमा मैक्स, शेमारू मी, आल्ट बालाजी, अल्ट्रा, इरोज नाउ, एपिकआन, डॉक्यूबे, प्लेफ्लिक्स आदि जैसे पार्टनर्स के उत्कृष्ट कंटेंट प्राप्त होते हैं। वे एयरटेल एक्सट्रीम ऐप पर न्यूनतम 148 रुपये के रिचार्ज के द्वारा 20 कंटेंट पार्टनर्स के 40,000 से अधिक मूवी टाइटल्स और शोज देख सकते हैं। 

इस उपलब्धि के बारे में एयरटेल डिजिटल के सीईओ, आदर्श नायर ने कहा कि हालांकि भारत में 40 से अधिक ओटीटी ऐप्स और प्रीमियम वीडियो कंटेंट का व्यापक संग्रह उपलब्ध है, पर इसे खोजना और फिर भुगतान करना मुश्किल होता है। एयरटेल एक्सट्रीम प्ले शानदार ओटीटी ऐप्स के सबसे बड़े संग्रह को एक कीमत पर एक ऐप में एक साथ इकट्ठा करने में मदद करता है।

हमने हाल में आल्ट बालाजी, फैनकोड और प्लेफ्लिक्स को भी शामिल किया है जिससे हम शानदार कंटेंट के सबसे व्यापक सेलेक्शन और बीस मिलियन (2 करोड़) सब्सक्राइबर्स के आंकड़ें तक पहुंचने की अपनी महत्वाकांक्षा के और करीब पहुंच गये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,282