Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

आदित्य एल-1 ने सूरज की तरफ बढ़ाया तीसरा कदम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आदित्य एल-1 ने सूरज की तरफ बढ़ाया तीसरा कदम
विज्ञापन

इसरो ने आज सुबह दी अच्छी खबर

एबीएन नॉलेज डेस्क। सूर्य अध्ययन के लिए भेजे गये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पहले सौर खोजी मिशन आदित्य-एल1 ने सफलतापूर्वक तीसरी कक्ष में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने बताया कि रविवार तड़के 02.30 बजे इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने आदित्य एल 1 सफलतापूर्वक अगली कक्ष में पहुंचाया। 

अभियान के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-शार और पोर्ट ब्लेयर में इसरो के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह पर नजर बनाये रखी गयी। उन्होंने बताया कि नई कक्ष 296 किमी गुणा 71767 किलोमीटर है। अगली चौथी कक्ष में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तड़के का समय निर्धारित किया गया है। 

बता दें कि भारत ने 2 सितम्बर को अपने पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को सूर्य और अंतरिक्ष के अध्ययन के लिए प्रक्षेपित किया था। यह सूर्य मिशन पृथ्वी के सबसे नजदीक इस तारे की निगरानी करेगी और सोलर विंड जैसे अंतरिक्ष के मौसम की विशेषताओं का अध्ययन करेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,024