- रोवर प्रज्ञान ने पृथ्वीवासियों से की बात, कहा- चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने की राह पर हूं...
एबीएन नॉलेज डेस्क। चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने ताजा मैसेज भेजा है। जिसमें उसने पृथ्वीवासियों से बातचीत की है और उसने हालचाल भी पूछा। रोवर प्रज्ञान ने अपनी और लैंडर विक्रम के बारे में भी बताया। रोवर प्रज्ञान ने यह भी बताया कि चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने की राह पर आगे बढ़ रहा है।
रोवर प्रज्ञान ने बताया, बहुत जल्द अच्छी खबर मिलेगी : रोवर प्रज्ञान ने जो ताजा मैसेज किया है। उसको लेकर चंद्रयान-3 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल में इसरो ने शेयर किया। जिसमें लिखा, हैली पृथ्वीवासियों। मैं हूं रोवर प्रज्ञान।
आशा करता हूं, आप सभी अच्छे होंगे। मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। रोवर प्रज्ञान ने आगे बताया, मैं और मेरा दोस्त विक्रम लैंडर संपर्क में हैं। आखिर में रोवर प्रज्ञान ने बताया, सबसे अच्छा जल्द ही आने वाला है।