Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

चंद्रयान-3 को देख चन्द्रयान-2 भी हुआ सक्रिय, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चंद्रयान-3 को देख चन्द्रयान-2 भी हुआ सक्रिय, जानें कैसे...
विज्ञापन
  • मैं तुम पर नजर रख रहा हूं, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने खींची चंद्रयान-3 के लैंडर की ताजा तस्वीरें

एबीएन नॉलेज डेस्क। इसरो का चंद्रयान-2 मिशन भले ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था लेकिन उसका मिशन का ऑर्बिटर अभी भी काम कर रहा है। अब चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने ही चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की तस्वीरें खींची हैं। 

इसरो ने ये तस्वीरें जारी हैं, जिनमें चांद की सतह पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को साफ देखा जा सकता है। इसरो ने ट्वीट में लिखा कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर को कहा है कि मैं तुम पर नजर रख रहा हूं।

इसरो ने बताया कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर में हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगा हुआ है। अभी चांद के आसपास मौजूद कैमरों में यह सबसे बेहतर रेजोल्यूशन वाला कैमरा है। लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के बाद यह तस्वीर ली गयी है। 

चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चंद्रमा का कक्षा में चांद के चारों तरफ परिक्रमा कर रहा है। हालांकि बाद में इसरो द्वारा इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। इससे पहले इसरो ने ट्वीट में जानकारी दी कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत लैंडर विक्रम की सभी गतिविधियां और सिस्टम सामान्य हैं। 

लैंडर मॉड्यूल के पैलोड इलसा, रंभा और चेस्ट को चालू कर दिया गया है। रोवर प्रज्ञान ने भी संचालन शुरू कर दिया है। वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल के शेप पैलोड को भी रविवार को चालू कर दिया गया है।  

बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ ही भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है। वहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,744