Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

सूर्य से भी 90 लाख गुना बड़ा है इजीएसवाई8पी7 का ब्लैक होल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सूर्य से भी 90 लाख गुना बड़ा है इजीएसवाई8पी7 का ब्लैक होल
विज्ञापन
  • वैज्ञानिकों ने खोजा सूर्य से 90 लाख गुना बड़ा ब्लैक होल, जानें क्या है इसका नाम

एबीएन नॉलेज डेस्क। वैज्ञानिकों को हमारे सूर्य से 90 लाख गुना बड़ा ब्लैक होल मिला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह अब तक का सबसे पुराना और विशालकाय ब्लैक होल है। उनका मानना है कि इसके अलावा और भी कई विशालकाय ब्लैक होल ऐसे हैं, जिन्हें जेम्स वेब टेलीस्कोप की नजरें अभी तक ढूंढ नहीं पायी हैं।

यह ब्लैक होल अब तक की खोजी गयी सबसे शुरुआती आकाशगंगा में से एक के अंदर मिला है, जो मध्यम अवस्था में है। इसमें केंद्रक के उत्सर्जन हावी नहीं होते। पहले इसका नाम इजीएसवाई8पी7 था, अब इसे सीईईआरएस1019 नाम दिया गया है। यह खोज शुरुआती ब्रह्माण्ड की सबसे उलझी पहेली को सुलझाने में मददगार हो सकता है।

सबसे पुराना ब्लैक होल
बिग बैंग की घटना के केवल 57 करोड़ साल के बाद के समय में देखा गया यह विशालकाय ब्लैक होल अब तक का खोजा गया सबसे पुराना ब्लैक होल है। ऑस्टिन की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की खगोलभौतिविद रेबैका लार्सन की अगुआई में किये गये शोध के मुताबिक, सीईईआरएस1019 का अध्ययन शुरुआती ब्रह्माण्ड में तारों के निर्माण से बने प्रकाश की जांच के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,447