एबीएन सेंट्रल डेस्क। ट्विटर ब्लू टिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ऐलान किया है कि इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर सत्यापित ब्लू टिक धारकों के अकाउंट से अब 20 अप्रैल के बाद ब्लू टिक हट जायेंगे। ट्वीट में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है कि लेगेसी ब्लू चेकमार्क 20 अप्रैल से हटा दिये जायेंगे।
20 अप्रैल के बाद अब वहीं केवल से ब्लू टिक चेकमार्क रख पाएंगे जो ट्विटर ब्लू के सदस्य होंगे। इसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी।जिसके जरिए मशहूर हस्तियों जैसे पॉलिटिकल लीडर्स, सिलेब्रिटीज आदि के अकाउंट को वेरिफाइड दिखाने वाला ब्लू टिक दिया गया।
हालांकि कंपनी पहले ब्लू टिक के लिए चार्ज नहीं लेती थी पर एलन मस्क के आते ही कीबड़े बदलाव हुए जिसमें उन्होंने ट्विटर की इस सर्विस के लिए फीस वसूलने का ऐलान कर दिया था।
इतना ही नहीं एलन मस्क ने कुछ दिनों पहले ट्विटर के लोगों की आइकॉनिक ब्लू बर्ड को हटाकर कुत्ते का लोगो लगा दिया था। इसके साथ कई बड़ी संख्या में ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी भी करनी पड़ी थी।