Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

गूगल पे ने यूजर्स को फ्री में बांटे 800 से 80 हजार रुपये

गूगल पे ने यूजर्स को फ्री में बांटे 800 से 80 हजार रुपये
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गूगल की एक गलती उसी पर भारी पड़ गयी है। इससे गूगल को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है। गूगल पे एक पॉपुलर इंस्टैंट यूपीआइ पेमेंट प्लेटफॉर्म है, जिससे कुछ यूजर्स की मौज करा दी। 

दरअसल गूगल पे प्लेटफॉर्म ने एक टेक्निकल ग्लिच की वजह से यूजर्स के अकाउंट में 800 रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक ट्रांसफर कर दिये। जब यूजर्स को इसकी जानकारी मिली, तो उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

कुछ यूजर्स ने तो इन पैसों को तुरंत खर्च कर दिया। साथ ही कुछ यूजर्स ने पैसों को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। गूगल पे की गलती से भेजे गये पैसों को क्या कंपनी की तरफ से वापस लिया जायेगा? 

आटोमेटिक तरीके से वसूले जायेंगे पैसे 

दरअसल गूगल ने साफ किया है कि जिनके अकाउंट में गलती से पैसे ट्रांसफर हो गये हैं, उसके अकाउंट से आॅटोमेटिक तरीके से पैसे वसूले जायेंगे। इसके लिए यूजर्स को कुछ करने की जरूरत नहीं हैं। गूगल पे खुद ब खुद पैसे वापस ले लेगा। लेकिन अगर आपने उन पैसों को खर्च कर दिया है, तो गूगल की ओर एस उन पैसों की वसूली नहीं की जायेगी। कंपनी ने साफ किया कि ऐसे यूजर्स के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जायेगी। 

कैसे ट्रांसफर हो गये पैसे 

गूगल की टेक्निकल ग्लिच की वजह से पैसे ट्रांसफर हो गये। वहीं जब तक गूगल को इस खबर की भनक लगती, तब तक देर हो चुकी थी। अब तक कई यूजर्स के अकाउंट में टेक्निकल ग्लिच की वजह से पैसे ट्रांसफर हो गये थे। गूगल पे ने समय रहते इस टेक्निकल ग्लिच को दूर कर लिया है। साथ ही इस मामले में गूगल ने अपनी गलती भी मान ली है। 

कई यूजर्स को ट्रांसफर हुए पैसे 

पत्रकार मिशाल रहमान ने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें गूगल पे अकाउंट में 46 डॉलर मिले। साथ ही रहमान ने बताया कि उसको 1072 डॉलर फ्री में दिये गये हैं। इनकी तरफ से इस पेमेंट का स्क्रीनशाट भी शेयर किया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,933