रांची : युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रांची : युवक की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
 

टीम एबीएन, रांची। रांची में एक युवक की लाश मिली है। घटना चुटिया थाना क्षेत्र की है। लाश चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक पेड़ से मिली है। मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है। रंजीत चुटिया थाना क्षेत्र का ही रहने वाला था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सुबह जब कुछ स्थानीय लोग जब मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे थे, तब उन्होंने चुटिया के इंदिरा नगर के पास युवक की लाश देखी। 

लाश देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। चुटिया थाना प्रभाती ममता ने बताया कि क्षेत्र से एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ पाया गया है। 

प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मामला पूरा साफ हो पायेगा। मृतक रंजीत के परिजनों का बयान लिया जा रहा है जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वह शनिवार शाम से ही घर नहीं लौटा था। पुलिस हर बिंदू पर तफ्तीश कर रही है।

पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं अगर हत्या हुई है, तो किस वजह से की गयी है। परिजन फिलहाल कुछ बता नहीं पा रहे हैं। पुलिसिया जांच जारी है।

विज्ञापन

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.