Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज बड़ी बैठक

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आज बड़ी बैठक
विज्ञापन
  • देशभर के जिलाधिकारी, उपायुक्त और राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है तो अन्य राज्यों में भी लगातार नये केस मिल रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों अलग अलग राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के साथ वर्चुअल मीटिंग कर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये थे।

विभाग के विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज शाम 05 बजे से 07 बजे तक एक बार फिर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया, स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी देश भर के जिलाधिकारियों और जिला उपायुक्तों, सिविल सर्जनों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य मंत्री भी शामिल होंगे।

झारखंड में 8 अप्रैल को कोरोना का कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। अगर 7 अप्रैल तक की बात करें तो राज्य के 24 में से 8 जिलों में अभी कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे अधिक 18 एक्टिव केस रांची में हैं। जमशेदपुर में 11, देवघर में 8, लोहरदगा में 9 कोरोना संक्रमित हैं। राहत की खबर यह है कि अभी जो 58 कोरोना संक्रमित हैं। उनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है और किसी की स्थिति अभी तक गंभीर नहीं है।

झारखंड में 1 अप्रैल को कोरोना की तैयारियों को लेकर राज्य स्तर पर मॉक ड्रिल हो चुका है। अब 10 और 11 अप्रैल को भी भारत सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल किया जायेगा, जिसकी तैयारी में स्वास्थ्य महकमा जुटा हुआ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.