Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
ज्ञान विज्ञान

क्या सचमुच मरते हैं तारे... नासा की तस्वीरों ने सबको चौंकाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
क्या सचमुच मरते हैं तारे... नासा की तस्वीरों ने सबको चौंकाया
विज्ञापन
  • नासा के वेब स्पेस टेलीस्कोप ने मृत्यु के कगार पर पहुंचे तारे की खींचीं दुर्लभ तस्वीरें 

एबीएन नॉलेज डेस्क। द वेब स्पेस टेलीस्कोप ने दम तोड़ने कगार पर पहुंचे एक तारे के दुर्लभ और क्षणिक चरण को कैद किया है। नासा ने मंगलवार को इसकी तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में तारों के बीच धूल और गैस जैसी चीजें उड़ती दिख रही हैं।

मृत्यु के कगार पर पहुंचे तारे का आधिकारिक नाम डब्ल्यूआर-124 है। यह सूर्य से लगभग 30 गुणा विशाल था। परियोजना में शामिल यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की वैज्ञानिक मैकारेना गार्सिया मारिन ने कहा कि हमने इससे पहले कभी ऐसा नहीं देखा। 

यह वास्तव में रोमांचक है। द वेब स्पेस टेलीस्कोप 2021 के अंत में स्थापित की गई थी, जिसके बाद से यह उसका पहला प्रेक्षण है।

विज्ञापन