Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सच्ची साधना से मिलते हैं भगवान : पंडित मधुसूदन शास्त्री

सच्ची साधना से मिलते हैं भगवान : पंडित मधुसूदन शास्त्री
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। अयोध्या के मशहूर कथावाचक पंडित मधुसूदन शास्त्री ने कहा कि कलयुग में मनुष्य यदि सच्ची साधना के साथ भगवान की आराधना करें, तो सेवक के रूप में भी भगवान मिलते हैं। श्री शास्त्री शुक्रवार को पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित टंडवा नौगढ़ ग्राम में श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर श्रद्धालुओं को कथा वाचन के क्रम में उपरोक्त प्रसंग का उद्धरण किया। 

उन्होंने भगवान श्री राम के वात्सल्य रूप का अनुपम ढंग से वर्णन किया। टंडवा ग्राम में पिछले 8 फरवरी से 9 दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा के उपरांत कथा का श्रवण करने क लिए पहुंच रहे हैं। उदयपुरा नौगढ़ सॉनपुरा सहित कई पंचायत के हजारों श्रद्धालु दिन-रात यज्ञ में आकर अयोध्या से आये हुए प्रवक्ता किरण शास्त्री और संत शिरोमणि श्रीश्री 1008 बलराम शरण बापू का भी प्रवचन सुन रहे हैं। 

रात्रि 9 बजे के बाद अयोध्या से आये हुए मशहूर कलाकार रामलीला की बेहतर प्रस्तुति देरहे हैं। रात्रि में रावण का अत्याचार प्रसंग का बहुत ही मनोरम ढंग से कलाकारों ने मंचन किया। यज्ञ में धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी पहुंचकर अपनी आहुति दे रहे हैं और संत शिरोमणि से आशीर्वाद ले रहे हैं।

 इस क्रम में डॉ भीम प्रभाकर ने संत शिरोमणि बलराम शरण बापू से आशीर्वाद लिया। यज्ञ में स्थानीय लोग भरपूर सहयोग कर रगे हैं। 24 घंटे का अखंड कीर्तन के साथ-साथ भंडारा का भी आयोजन किया गया है। प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में यज्ञ में आये श्रद्धालु भंडारा में भोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.