टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधीमाटी स्थित युवराज होटल के समीप शुक्रवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार नीरो नावाडीह निवासी 23 वर्षीय विक्की शर्मा पिता अशोक शर्मा, 19 वर्षीय सुजीत यादव पिता दिलीप यादव व बिहार सिरदला निवासी अजय कुमार एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चाराडीह मेला देखने जा रहे थे, इसी दौरान युवराज होटल के समीप अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
घटना के बाद कोडरमा थाना प्रभारी द्वारिका राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज किया जा रहा है।