Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार

लोहरदगा : पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। पुलिस ने पीएलएफआई के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। 

पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने इस संबंध में बताया कि पिछले दिनों कुडू थाना क्षेत्र के मकान्दू स्थित क्रशर प्लांट में पीएलएफआई के नाम पर पोस्टरबाजी की गई थी और संबंधित क्रशर मालिक से लेवी की मांग की गई थी। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी लेवी को लेकर लोगों को फोन किए जा रहे थे। 

पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और इसके लिए एक टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में बनाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति रांची जिला के चान्हो थाना क्षेत्र के बलसोकरा का निवासी है, जिसका नाम सुरेश है। 

दूसरा व्यक्ति लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के मड़मा गांव का निवासी है, जिसका नाम मुन्ना है। इन दोनों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा और 315 का कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,311