Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

क्रिकेट प्रीमियर लीग 2023 के भव्य शुभारंभ में दर्शकों की उमड़ी भीड़

क्रिकेट प्रीमियर लीग 2023 के भव्य शुभारंभ में दर्शकों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

टीम एबीएन, किस्को (लोहरदगा)। जिले के किस्को प्रखण्ड के नारी धुर्वा मोड़ मैदान में आज मंगलवार को नारी नवाडीह क्रिकेट प्रीमियर लीग 2023 सीजन 4 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उद्घाटनकर्ता कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूखैर भगत, उप प्रमुख गीता देवी, मुखिया मीना कुमारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार महतो, किस्को प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी, कूड़ु प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, हिंडालको से राकेश कुमार शर्मा उर्फ गोपू,समाजसेवी एकरामुल अंसारी, सोहराब अंसारी एंव अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय गान के बाद फीता काटकर एवं कबूतर उड़ाकर किया गया। जिसके बाद उद्घाटन मैच हिंडाल्को  बनाम रिजवान क्लब नवाडीह के बीच खेल गया। जिसमें 10 ओवर में हिन्डाल्को 90 रन पारी खेला औऱ नवाडीह 62 रन में ऑल आउट हो गए। जिससे 28 रनों से हिंडाल्को की टीम ने जीत हासिल कर बढ़त बनाई। 

दूसरा मैच में हिंडालको और बेड़ो के बीच होना था परंतु बेड़ो की टीम समय पर नहीं पहुंचने के कारण हिंडालको को वाक ओवर किया गया और सीधे सेकंड राउंड में प्रवेश कर गया। सेकंड राउंड हिंडालको बनाम पुंदाग के बीच खेला गया जिसमें हिंडाल्को की टीम ने 99 रन का लक्ष्य दिया जिसे पुंदाग ने लक्ष्य पूरा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। मौके पर अतिथियों ने क्रिकेट प्रीमियर लीग खेल की सराहना करते हुए कमेटी के सभी लोगों को बधाई दी। साथ ही कहा कि युवा खेल के प्रति रुचि ले रहे हैं जो बहुत अच्छे कार्य है और यहां के युवक खेल के माध्यम से आगे बढ़ कर क्षेत्र का नाम रौशन करें यही कामना है। खेल से कई तरह के फायदे हैं खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास के साथ आगे भी बढ़ सकते हैं। मौके पर प्रीमियम लीग कमेटी के अध्यक्ष मनौवर अंसारी, सचिव ताजुद्दीन अंसारी एवं खजांची परवेज़ आलम ने महासचिव तहशीन अंसारी हनान अंसारी मसीरूद्दीन अंसारी, हसनैन अंसारी, अमीरुल्लाह अंसारी, सोहेल अंसारी, अशफाक अंसारी, जफर इमाम, नेजाम अंसारी, इसराफिल, रेयाजुद्दीन अंसारी, इरसाद अंसारी साकिर अंसारी, सहनवाज, बीनेश साहू सहित मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.