Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

ओडिशा : चांदीपुर में पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ओडिशा : चांदीपुर में पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लॉन्च
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

एबीएन नॉलेज डेस्क। ओडिशा तट पर चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मंगलवार को  पृथ्वी-2 का सफल ट्रेनिंग लांच किया गया। गौरतलब है कि पृथ्वी-टू कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।  

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल को स्वदेशी तरीके से विकसित किया है। पृथ्वी-2 मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। पृथ्वी-2 500 से 1,000 किलोग्राम भार तक के हथियारों को लेकर जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर साढ़े तीन सौ किलोमीटर मार करने वाली इस मिसाइल में तरल ईंधन वाले दो इंजन लगाये गये हैं। इसे तरल और ठोस दोनों तरह के ईंधन से संचालित किया जाता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,642